Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

इलाज में भारी लापरवाही की वजह से कोलकाता के एनआरएस अस्पताल पर लगा बड़ा जुर्माना

मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं

20 May 2025

इलाज में भारी लापरवाही की वजह से कोलकाता के एनआरएस अस्पताल पर लगा बड़ा जुर्माना

कोलकाता। कोलकाता के राजकीय नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज (एनआरएस) को ड्यूटी में लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय मेडिकल आयोग (एनएमसी) ने कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी किया है। इसके साथ ही कॉलेज पर कई करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक कॉलेज प्रशासन ने नोटिस का जवाब दे दिया है, लेकिन इसके बाद डॉक्टरों और प्रोफेसरों को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
शोकॉज नोटिस में एनएमसी ने कुल आठ गंभीर कारणों का उल्लेख किया है, जिनमें सबसे प्रमुख है कॉलेज के 20 में से 18 विभागों में डॉक्टरों की उपस्थिति से संबंधित अनियमितताएं। एमबीबीएस परीक्षा के संचालन में भी लापरवाही के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा कई विभागों में प्रशासनिक गड़बड़ियों और रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप है।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि अस्पताल में अब तक कितने मरीजों ने इलाज कराया और कितनों की मृत्यु हुई – इस संबंध में भी कोई स्पष्ट आंकड़ा मौजूद नहीं है। यह बात भी आयोग की नाराजगी का कारण बनी है।
कॉलेज के डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब सभी को ड्यूटी जॉइन करने और परिसर छोड़ने से पहले फेस-बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यदि कोई डॉक्टर या प्रोफेसर ऐसा नहीं करता है, तो उस दिन उसे अनुपस्थित माना जाएगा।
इसके अलावा छुट्टी लेने के लिए अब पूर्व अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। बिना अनुमति के छुट्टी लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एनआरएस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पहले भी आम जनता में असंतोष देखा गया है। कई बार आरोप लगे हैं कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं, और जो हैं भी, वे समय पर सेवाएं नहीं दे रहे। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।
अब एनएमसी की सख्ती से उम्मीद की जा रही है कि अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था सुधारने की दिशा में जरूरी कदम उठाएगा और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इलाज में भारी लापरवाही:एनआरएस अस्पताल पर लगा बड़ा जुर्माना
मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News